लोहरदगा, अप्रैल 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग-जेपीएससी 2025 की प्रारंभिक परीक्षा लोहरदगा जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 4305 अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 2977 अभ्यर्थी उपस्थित और 1328 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 4305 अभ्यर्थियों में से 2973 अभ्यर्थी उपस्थित और 1332 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपायुक्त संदीप कुमार मीणा स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के साथ करने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 60.40 फीसदी परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.