लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में ठंड और कनकनी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में आई गिरावट के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड का सबसे अधिक परेशानी रेलवे यात्रियों और वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। बढ़ी कनकनी में बावजूद लोहरदगा रेलवे स्टेशन परिसर में ठंड से बचाव के लिए अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरी में यात्री, आटो चालक, रिक्शा चालक और अन्य वाहन चालक पत्ता, गत्ता और कागज जला कर किसी तरह कनकनी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे एक ओर जहां ठंड से कुछ राहत मिल पा रही है। वहीं बढ़ी ठंड की वजह से ठंड लगने का खतरा बना हुआ है। रेल यात्रियों का कहना है कि रात और सुबह के समय ठंड सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था नहीं होना प्रशासन की उदासीनता दर्शाता है। बुजुर्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.