लोहरदगा, नवम्बर 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारिस कुरैशी ने कहा है कि राज्य में उर्दू शिक्षा की स्थिति में जल्द सुधार होगा। प्लस टू के लिए 92 पद सृजित हो चुका है। उर्दू के सहायक आचार्य की बहाली प्रक्रियाधीन है। इससे स्कूली स्तर पर उर्दू की पढ़ाई में सुधार होगा। इसे जल्द पूरा करने का आग्रह सरकार से किया है। उर्दू एकेडमी का मामला विधि विभाग में है। लोहरदगा जिले में उर्दू पढ़ने वालों की संख्या लगभग 22 फीसदी है। हालांकि स्कूलों में उर्दू शिक्षा को लेकर लोहरदगा शिक्षा विभाग पर निष्क्रिय और उदासीन होने का आरोप लगाते हुए वारिश कुरैशी ने कहा है कि लोहरदगा जिले में कितने उर्दू स्कूल हैं, इन स्कूलों में कितने उर्दू के पद सृजित हैं, साथ ही जिले में कितने उर्दू के पद सृजित हैं, वर्तमान में कितने कार्यरत हैं और कितन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.