लोहरदगा, सितम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।करमा पर्व प्रकृति, खेती, भाई-बहन के प्रेम और आदिवासी संस्कृति से जुड़ा प्रमुख महान लोकपर्व है। झारखंड के जनजाति बहुल लोहरदगा जिले में भी मंगलवार को रात्रि में करम वृक्ष-डाल की पूजा के साथ गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य माध्यम से बहनों ने भाइयों के दीर्घायु होने और भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। एक दूसरे को जावा समर्पित कर प्रेम सौहार्द और की कामना करते हुए अच्छे फसल के लिए भी प्रार्थना की गई। 22 सितंबर की रात्रि में नवयुवक सरना समिति नदिया मैना बगीचा लोहरदगा में सैकड़ो बहनों ने सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया। इनमें तारतम्यता, सामूहिकता और एकरूपता का अंगूठा समन्वय देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली में श्रद्धा और उल्लास से मना करम पर्व प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम को समर्पित ...