लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष अजय पंकज के नेतृत्व में सोमवार को जिला कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। मौके पर नेताओं ने अपने संबोधन में पार्टी की उपलब्धियों और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से जनसेवा के लिए लगातार सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिंह, उमेश कांस्यकार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद राय, जिला उपाध्यक्ष हर्षनाथ महतो, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव सहित कई नेताओं ने भाग लिया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सामेला भगत, मीना बाखला, शंकर प्रजापति, पवन तिग्गा, जिला मंत्री जगनंदन पौराणिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन साहू, मंडल अध्यक्ष सेन्हा नवल साहू, एससी मोर...