लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब लोहरदगा जिले के पेट्रोल पम्पों पर नजर आने लगा है। शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में तीन रुपये के बढ़ोतरी के बाद जिले में पेट्रोल 101.81 रुपया और डीजल 96.63 रुपया हो गया है। इसके बावजूद भी आपूर्ति के अभाव और जरूरत से अधिक खरीदारी के कारण पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं। इससे जिले में पेट्रोल-डीजल का कृत्रिम संकट उत्पन्न हो गया है। शुक्रवार को जिले के 35 पेट्रोल पंपों में से 34 पंप पूरी तरह ड्राई हो गए। केवल एक पेट्रोल पंप पर तेल उपलब्ध रहने की सूचना मिलते ही वहां वाहनों की कतारें लग गई। बाइक, कार, ऑटो और मालवाहक वाहनों के चालक तेल भरवाने के लिए इंतजार करते नजर आए। गिलन में तेल लेने को ले पेट्रोल पंपों में वाहन चालकों और नोजल ऑपरेटर के बीच बहस और बाता-बाती भी हुई। कई लोगों ने आरोप ...