लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य किसान सभा अंतर्गत लोहरदगा जिला किसान सभा का 9वां जिला सम्मेलन लोहरदगा के तिसिया में शुक्रवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन की संयुक्त अध्यक्षता रामकुमार महतो, रूदेन देवी एवं राजेंद्र राम ने की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है, जिसका आजादी के संघर्षों से लेकर किसान आंदोलनों तक गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लेबर कोड, बिजली विधेयक, मनरेगा में कटौती, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एवं केंद्रीय बजट किसानों के लिए प्रतिकूल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि लागत, महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.