लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के 503 सरकारी स्कूलों में 1636 टॉयलेट बनाये गए हैं, जिनमे से 1524 शौचालय चालू हालत में हैं। परंतु अधिकांश शौचालयों में शौचालयों में पानी की टंकी तो बनाया गया है। पर रनिंग वटर की कमी है। कई विद्यालयों में पेयजल का अभाव है तो ऐसे में टॉयलेट के लिए पानी की उपलब्धता सोच से परे है। आज के समय मे भी छात्राओं को शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है,जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी और निजी विद्यालयों में चालू हालत में शौचालय अवश्य हों। वहीं जिले के अधिकांश विद्यालयों में शौचालय तो हैं पर उनमें जाने लायक स्तिथी नही है। शौचालयों में साफ-सफाई, रख-रखाव और रनिंग वाटर का घोर अभाव बना हुआ है। शौचालयों की खस्तहाली का सीधा असर छात्राओं की नियमित उपस्थिति पर साफ देखा जा सहता ...