लोहरदगा, अप्रैल 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। आइएएस अधिकारी संदीप कुमार मीणा ने शनिवार को लोहरदगा जिले के 43वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। मौके पर निवर्तमान उपायुक्त डा कुमार ताराचंद ने नवनियुक्त उपायुक्त को पदभार सौंपा। 2019 झारखंड कैडर के आइएएस संदीप कुमार मीणा ने कहा कि लोहरदगा जिला में उपायुक्त के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उपायुक्त के रूप में प्राथमिकता यही रहेगी कि सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाऊं,जो शिकायतें प्राप्त होंगीं उनके निवारण हेतु शिकायत समाधान सिस्टम के तहत कार्य किया जाएगा। निवर्तमान उपायुक्त डा ताराचंद ने सभी जिला वासियों, पदाधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसी तरह कार्य करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आईआईटीयन ऋतुराज बने रामगढ़ के नए उपायुक्त मौके पर पुलिस अधीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.