लोहरदगा, अगस्त 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के 10 सीनियर कराटे खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले यूथ गेम्स-2026 के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूथ गेम्स फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जाएगा। सभी चयनित खिलाड़ी 20 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिला कराटे संघ लोहरदगा के सचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें अंडर-17 वर्ग के आठ तथा 18 वर्ग के दो खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में सुशीला कुमारी, रूपा कुमारी, निंद्रानी उरांव, प्रीति उरांव, शिल्पा कुमारी, पल्लवी कुमारी, अंजली कुमारी, राजेश उरांव, ओमप्रकाश कुमार एवं सुनील कुमार साहू शामिल हैं।खिलाड़ियों यह भी पढ...