लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सदर अस्पताल में चेस्ट क्लिनिक की व्यवस्था है जहां दो विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त हैं। बढ़ी ठंड को देखते हुए इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की समुचित जांच हो रही है। जिले में बढ़ते ठंड और कोल्ड वेव के प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। सिविल सर्जन के निर्देश पर सदर अस्पताल में चेस्ट क्लिनिक की व्यवस्था की गई है, वहीं सभी सीएचसी को निर्देश दिया गया है की संबंधित बीमारी के मरीजों को सदर अस्पताल भेजा जाए जहां वैसे मरीज़ों की सामुचित जांच और इलाज हो सके। चेस्ट क्लिनिक में बुखार, सर्दी, खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण वाले मरीजों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन लेवल की जांच, जरूरत पड़ने पर रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध...