लोहरदगा, अक्टूबर 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के प्रतिभाशाली युवा विद्वान और ज्योतिषशास्त्र के अध्येता ब्रजेश पाठक ने अकादमिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्रीलालबहादुरशास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के ज्योतिष विभाग से उन्हें विद्यावारिधि की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में छह अक्टूबर को उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। उपाधि मिलने के साथ ही अब ब्रजेश पाठक डा ब्रजेश पाठक के नाम से जाने जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...