लोहरदगा, अप्रैल 27 -- पेशरार, प्रतिनिधि। उद्यान विभाग लोहरदगा की ओर से जिले के सभी सात प्रखंडों के किसानों के बीच अदरक, ओल, के साथ उन्नत नस्ल के केले के पौधे टिशु बीज का वितरण किया गया। पेशरार प्रखंड के हुंदी, मन्हेपाट, नीचे तुरियाडीह, पुनदाग, सिरम, हुडमूड, गढ़ कसमार आदि के किसानों के बीच किसान मित्रों और महिला मंडल की प्रमुखों के द्वारा बीजों का वितरण किया गया।इससे पेशरार प्रखंड में लगभग 10 एकड़ भूमि पर केला अदरक और जिमीकंद लगाया जाएगा। इस प्रखंड के लगभग 100 किसानों को इससे लाभ होगा।जनजातीय किसानों के बीच बीज वितरण को प्राथमिकता दी गई। इसमें बलिराम उरांव, भवानी उरांव, सावित्री देवी, अनिल खेरवार नीलेंद्र खरवार मनमैत उरांव,करमु खेरवार, रामजतन गोप, जागेश्वर भगत, संदीप तुरी, वासुदेव उरांव, रामदयाल खेरवार लाभुकों में शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्...