लोहरदगा, दिसम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। कानपुर के नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज के प्रार्थना सभागार में शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में सातवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों से करीब 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में झारखंड के लोहरदगा जिले से एसएस स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन एवं लोहरदगा जिला कराटे संघ के 20 चयनित खिलाड़ियों ने काता, कुमिते एवं टीम कुमिते स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 36 पदक -18 गोल्ड, नौ सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर लोहरदगा की टीम ने ऑल ओवर इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त...