लोहरदगा, अप्रैल 6 -- कुडू, प्रतिनिधि। ओड़िशा के झारसुगुड़ा में चार और पांच अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय खुली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य सहित कुल 17 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में ओड़ीशा, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, असम और पश्चिम बंगाल से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर झारखंड टीम ने पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। जिला कराटे संघ लोहरदगा के महासचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में 10 खिलाड़ियों की टीम ने काता एवं कुमिते स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शैलेश कुमार ने एक स्वर्ण व एक कांस्य, गायत्री कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.