लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान अमित गोप का चयन वियतनाम में होनेवाले अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अमित 77 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिले की उपलब्धि लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के सचिव सह झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव अजीत भगत ने इस उपलब्धि को जिले के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे और आदिवासी बहुल जिले से अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी निकलना सभी के लिए प्रेरणा है।

भविष्य की उम्मीदें जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष रामकिशोर टाना भगत ने भी अमित को इस बड़ी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमित आने वाले समय में ओलंपिक में भ...