लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले की अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी रविवार को दिल्ली से फ्रांस और ब्रिटेन में आयोजित दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रवाना हो गईं। वह एक बार फिर विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।संजना सबसे पहले 16 से 21 जून तक फ्रांस के मुलहाउस में आयोजित फ्रेंच पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह 24 से 28 जून तक स्पोर्ट आयरलैंड कैंपस के नेशनल इंडोर एरीना में आयोजित ब्रिटिश एंड आयरिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी। लोहरदगा की इस होनहार खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय दौरे को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- खेल : नीरज चोपड़ा को 32 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम में जगह खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि संजना अपने श...