शाहजहांपुर, मई 4 -- तिलहर। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने रविवार को लोहरगवां में फीता काटकर एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए गेंद खेलकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला लोहरगवां टाइटंस और लोहरगवां किंग्स के बीच खेला गया। किंग्स टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मुकाबला देर शाम तक चलता रहा और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर लोहरगवां प्रीमियर लीग के अध्यक्ष इमरान अंसारी सहित मोन्टी खान, आसिफ अंसारी, मुकीम खान, आसिफ खान, बब्बू खान, तसलीम अंसारी और जावेद अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने किक्रेट टूर्नामेट का किया शुभारंभ यह भी पढ़ें- बम्हनपुर ने बल्लीपुर टीम को सात विकेट से हराया यह भी प...