वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सभईपुर अंडरपास पर मंगलवार देर शाम लोहता पुलिस और एसओजी ने 15 लाख के गांजा संग ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। वह ओडिशा से माल लेकर आ रहा था। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में प्रेस के सामने खुलासा किया। डीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक वकील बिंद रोहतास (बिहार) में रंगपुर गांव (दरियांव) का रहने वाला है। बताया कि मुखबिर की सूचना पर उसे सभईपुर अंडरपास पर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में छिपाकर रखा गया 54 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में ट्रक चालक ने पुलिस को भरमाने की कोशिश की। उसने बिहार से फल लेने प्रयागराज जाने की बात बताई। सख्ती पर उसने सच उगला।बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर यहा...