वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। लोहता पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग तीन चोरी की घटनाओं में आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि धन्नीपुर नई बस्ती निवासी नौशाद अली को ऑटो की तीन बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, कन्हाईसराय हरपालपुर के मो. आसिफ को मोबाइल चोरी में जेल भेजा गया। उधर, रामपुरराय के जयप्रकाश को कारखाने से कल-पुर्जे चोरी में गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- मझौलिया में बाइक चोर की धुनाई, सिर मुंडा पुलिस को सौंपा यह भी पढ़ें- चोरी की चार बाइकों समेत तीन को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...