नोएडा, जनवरी 13 -- नोएडा संवाददाता। जिले में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया गया। सेक्टर, सोसाइटी और कॉलेजों में लोगों ने लोहड़ी जलाकर एक-दूसरे को मक्का की खील, मूंगफली, गजक और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया। लोगों ने नई फसल के आगमन पर प्रकृति को धन्यवाद देकर सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोगों ने भांगड़ा और गिद्दा नृत्य किया। सेक्टर-12 के टी ब्लॉक में रहने वाले रविंद्र सिंह ने अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ मिलकर लोहड़ी का पर्व मनाया और एक दूसरे को मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया। सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट के सेंट्रल पार्क में लोहड़ी का पर्व मनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। आरडब्ल्यूए धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोहड़ी को जश्न के रूप में मनाया जा गया, जिसमें बड़ी संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.