शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। लोहड़ी का पावन पर्व हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष भी लोहड़ी 13 जनवरी, मंगलवार को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर सोमवार को शहर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोहड़ी में उपयोग होने वाले सामानों की दुकानें सजी रहीं। मूंगफली, मक्का के फूले, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न और लाई के लड्डू की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम ने भी बाजार की रौनक बढ़ाने में साथ दिया। दिन में तेज धूप खिली रहने से महिलाएं और परिवार के लोग बाजारों में खरीदारी के लिए निकले। खासकर महिला ग्राहकों की संख्या अधिक रही। दुकानदारों के अनुसार इस बार पिछले दिनों की तुलना में खरीदारी बेहतर रही और देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। लोहड़ी पर्व पर अग्नि जलाकर उसकी पांच या सात परिक्रमा करने ...