लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- महिला क्लब समिति ने सदस्यों के साथ नववर्ष के साथ लोहड़ी, मकर संक्रान्ति और बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। पतंगों की सुंदर सजावट, रेवड़ी, पॉपकार्न, मूंगफली के साथ सभी पर्व उल्लास से मनाया और उपहार भी भेंट किए। इस दौरान निकाले गए लकी ड्रा में अमरजीत कौर विजेता, आशा दीक्षित उपविजेता और निर्मला अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला वहीं रश्मि अजमानी, क्षमा अग्रवाल, रत्ना मिश्रा, पवन लता यादव, नीता सहगल को सांत्वना पुरस्कार मिले। समित की अध्यक्ष नूपुर महेंद्र और सचिव आराधना गुप्ता के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पूनम आगा, रत्ना मिश्रा, कोषाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष मधु ढींगरा और अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...