रांची, दिसम्बर 21 -- रांची। ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट, झारखंड प्रदेश की ओर से रविवार को लोवाडीह में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण डुंगडुंग ने की। घरेलू कामगारों के बीच कंबल वितरित किए गए। सलेम ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, यशस्विनी सहाय, छात्र नेता देवेंद्र महतो, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष पवन तिर्की सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...