लोरिक महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में झूमते रहे दर्शक
दरभंगा, मई 15 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के वनडिहुली स्थित ऐतिहासिक लोरिक धाम में आयोजित लोरिक महोत्सव सह मेले के तीसरे दिन गुरुवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। भोजपुरी और मैथिली कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। लोकगीत, रोमांटिक गीत और पारंपरिक संगीत की मधुर धुनों से पूरा महोत्सव परिसर गुलजार रहा। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों, सीटियों और मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विनोद साजन एवं उनकी म्यूजिकल टीम द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुति और आकर्षक साउंड इफेक्ट्स ने शुरुआत से ही माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की विशेषताएँ इसके बाद मंच पर भोजपुरी गायिका खुशी कक्कड़, आर्यन बाबू, विकास झा, पायल ठाकुर समेत अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.