जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- जमशेदपुर। लोयोला स्कूल, टेल्को में कक्षा नौवीं और दसवीं के अभिभावकों के लिए संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसका विषय बच्चों का समग्र व्यक्तित्व निर्माण था। सत्र का उद्देश्य यह था कि माता-पिता बच्चों के व्यवहार, आपसी संवाद, शैक्षणिक तनाव और डिजिटल माध्यमों के जिम्मेदार उपयोग को बेहतर समझें। एक्सएलआरआई के मनोवैज्ञानिक फादर डॉ. जोसेफ मैथ्यू ने भावनात्मक व सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को धैर्य से सुनने और संवेदनशीलता से समझने पर जोर दिया। स्कूल प्रशासक फादर जेरी डिसूजा ने कहा कि बच्चे माता-पिता के आचरण का अनुकरण करते हैं। इसलिए घर में सही मिसाल पेश करना जरूरी है। सत्र में मोबाइल व सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग, खेलकूद की भूमिका और करियर संबंधी चिंताओं पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...