रांची, जुलाई 17 -- रांची। लोयोला कॉन्वेंट स्कूल, बूटी में शुक्रवार को 12वीं के छात्रों ने 11वीं के नए विद्यार्थियों के स्वागत में 'नोवा फिएस्टा डे' का आयोजन किया। संगीत, नृत्य और खेलों से सजे इस कार्यक्रम में निदेशक एस. प्रकाश और प्राचार्या पारोमिता साहा ने बच्चों को अनुशासन व परिश्रम का संदेश दिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 12वीं विज्ञान संकाय के अर्पण चौधरी, कॉमर्स की आन्या विजयवर्गीय और कला संकाय की निकिता कुमारी को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...