रांची, अप्रैल 30 -- खूंटी, संवाददाता। आईसीएसई बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल के 103 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें सभी सफल रहे। हरिश भेंगरा 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने।  खुशी मुंडू (86 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, खुशबू ओड़ेया (85 प्रतिशत) ने तृतीय स्थान हासिल किया। अनमोल हेम्ब्रोम (83 प्रतिशत),  हर्ष कुमार महतो (82.8 प्रतिशत), अजीत कुमार गोप (79.6 प्रतिशत), आयुषी मिश्रा (79 प्रतिशत), अदिति टोपनो (78.8 प्रतिशत), धीरज लुगुन (77.6 प्रतिशत) एवं ऐश्वर्या कुमारी (77.2 प्रतिशत) अंक हासिल कर टॉप टेन में स्थान बनाया। छात्रों के उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय के प्रिंसिपल फादर सुमन टोप्पो ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- आईसीएससी ...