धनबाद, अप्रैल 22 -- एकड़ा लोयाबाद में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर पूज्य सुरेन्द्र हरिदास के पावन सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास सुरेंद्र हरिदास के द्वारा कथा के दौरान यह संदेश दिया गया कि आज का समय मोह-माया, लालच और दिखावे में उलझा हुआ है, जिससे मनुष्य अपने भीतर बसे भगवान को भूलता जा रहा है। यदि हम मन को शांत कर भक्ति में लगाएं, तो यही कलयुग भी साधना का श्रेष्ठ अवसर बन सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि दूसरों की प्रगति से ईर्ष्या करने के बजाय हमें मेहनत और सद्कर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, तभी सच्ची सफलता प्राप्त होती है। सनातन धर्म को जीवन जीने की शाश्वत पद्धति बताते हुए कहा गया कि यह हमें सत्य, करुणा, सेवा और धैर्य का मार्ग दिखाता है। सनातन को समझना, उसके मूल्यों को जीवन में उतारना और हर जीव में ईश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.