धनबाद, अप्रैल 27 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। श्रीधाम एकड़ा लोयाबाद स्थित श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के सप्तम वार्षिक महामहोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का पूर्णाहुति हुआ। पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं के मन को गहराई से स्पर्श किया। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। हवन और महाआरती के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं देवी-देवता देवलोक से उतरकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हों। "हरि बोल" और "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और हर कोई भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यह भी पढ़ें- भव्य झांकी एवं भक्ति जागरण के साथ भगवत कथा का समापन इस अवसर पर आयोजित महाप्रसाद वितरण में लगभग 2500 से 3000 श्रद...