धनबाद, अप्रैल 5 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। अखिल दुसाध झारखंड महासभा के तत्वावधान में शनिवार को लोयाबाद हटिया बाजार मोड में स्थापित आदमकद प्रतिमा वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा चौहरमल की वीरता, साहस और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित एवं सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अर्जुन पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष रामचरित्र पासवान, रामविलास राम, रामजी पासवान, केदार पासवान, राममनोज पासवान, मिंटू पासवान, शिवनंदन पासवान, विजय पासवान, रा...