धनबाद, दिसम्बर 20 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद जलमीनार के समीप शुक्रवार दोपहर एक नशे में धुत युवक द्वारा सड़क किनारे खड़ी डीएवी स्कूल बस पर पत्थर फेंकने से बस का शीशा टूट गया। घटना को लेकर इलाके में कई घंटों तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक समीद खान मुनीडीह स्थित डीएवी स्कूल से बच्चों को कनकनी छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोयाबाद छह नंबर निवासी एक युवक ने अचानक बस पर पत्थर फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। पत्थर लगने से बस का शीशा टूट गया, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस ने एहतियातन बस को भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद कुछ समय तक इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.