धनबाद, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के एकड़ा शिव मंदिर के समीप गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते इलाके में जबरदस्त पथराव शुरू हो गया, जिससे शांत क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस हिंसा को नियंत्रित करने पहुंचे लोयाबाद थाने के एसआई रोहित कुमार पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके नाक और होंठ पर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम को एकड़ा पुल के पास अचानक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और शिव मंदिर की ओर पथराव करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के कई थानों से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लोयाबाद के साथ-साथ केंदुआडीह, पुटकी, जोगता, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.