धनबाद, मार्च 21 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। मदनाडीह पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हीरो बाइक (जेएच 10 सीएच/3604) पर सवार सुभाष पासवान अपने कुस्तौर स्थित घर से तेतुलमारी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक (जेएच 02Z/8612) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल, धनबाद रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल सुभाष पासवान बीसीसीएलकर्मी है। वहीं दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक का कुछ युवकों ने पीछा कर हनुमान मंदि...