धनबाद, जनवरी 28 -- लोयाबाद। लोयाबाद हटिया अंधा मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक 12 चक्का एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त ट्रक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से धनबाद की ओर कुरियर का सामान लेकर जा रहा था। ट्रक पर तेल, कपड़े सहित अन्य सामान लदे थे। ट्रक पलटते ही उसमें लदा पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में ट्रक चालक एवं खलासी को केवल मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने पलटे हुए ट्रक को हटवाकर यातायात को सामान्य करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...