धनबाद, मार्च 22 -- लोयाबाद क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के करीब 16 मुस्लिम बहुल गांवों के लोग एकत्रित हुए और लोयाबाद ईदगाह में सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर 'राम-रहीम' के सौजन्य से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोयाबाद थाना प्रभारी पीकु प्रसाद ने किया। मौके पर इंस्पेक्टर जयप्रकाश महतो, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, पार्षद रामेश्वर तुरी, जयप्रकाश पांडेय, विजेंद्र पासवान, मनोज मुखिया, सुनील पांडेय, राणा प्रताप चौहान, मनोज कुशवाहा, जलाल अंसारी और आशुतोष भंडारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...