रांची, दिसम्बर 14 -- रांची। डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित संत जोसेफ क्लब में रांची पल्ली कैथोलिक सभा की प्रेसवार्ता में रविवार को सभा के अध्यक्ष अजय टोप्पो ने बताया कि 16 से 19 दिसंबर तक लोयला मैदान में 'आगमन उत्सव क्रिसमस मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय उत्सव प्रतिदिन सुबह 11 से रात्रि 9:30 बजे तक चलेगा। कुल 118 स्टॉल लगाए जाएंगे और प्रत्येक दिन क्रिसमस पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले में क्रिसमस कैरोल, बैंड परफॉर्मेंस, बच्चों के लिए चिल्ड्रेन फन जोन, खाने-पीने के स्टॉल और त्योहारी वस्तुओं के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। उत्सव का उद्घाटन 16 की शाम पांच बजे आर्च बिशप विसेंट आइंद करेंगे। वहीं, चार दिवसीय मेले का समापन 19 दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्...