सिमडेगा, जून 23 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बीएलबीसी की बैठक हुई। बैठक में एलडीएम सन्निस अविजित मिंज सहित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक और प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में एलडीएम ने बताया कि लोंबोई पंचायत में नया बैंक का ब्रांच खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही प्रखंड वासियों को एक और बैंक की सुविधा मिलेगी। बैठक में बीएओ ने बताया कि 20 जून को प्रखंड में आयोजित केसीसी के कैंप में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें संबंधित बैंकों को भेज दिया गया है। एलडीएम ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों 30 जून तक सैंक्शन करने का आग्रह किया है। बैठक में कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...