बहराइच, जून 10 -- फखरपुर, संवाददाता। पुरषोतम मास पर जगतपुर में साकेत बिहारी महादेव घाट आश्रम पर रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा चल रही है। वृंदावन धाम से आईं तन्नू त्रिपाठी ने चौथे दिन श्री राम जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य से जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते हैं। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित्त करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा व संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। इस दौरान मुख्य यजमान श्याम जी त्रिपाठी व पूजा त्रिपाठी, पेशकार यादव, राजमणि त्रिपाठी, राजेश तिवारी, आदर्श सिंह, बच्चा वर्मा, पवन तिवारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...