रुडकी, मार्च 18 -- लोन सेटलमेंट के नाम पर किसान से 2.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुमराड़ी निवासी जुनैद आलम ने पंजाब नेशनल बैंक की लहबोली शाखा से 4.30 लाख रुपये का ऋण लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह किस्तें नहीं चुका सका। आरोप है कि जुलाई 2022 में बैंक परिसर में उसकी मुलाकात सिंधु बंसल से हुई, जिसने खुद को फील्ड ऑफिसर बताकर 2.80 लाख रुपये में लोन सेटलमेंट कराने का झांसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.