अलीगढ़, अप्रैल 12 -- लोन व प्रॉपर्टी घोटाले का आरोप, डीएम में शिकायत साढ़े पांच करोड़ के लोन में बिना जानकारी के गारंटर बनाने का आरोपअलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। नदीम तरीन एजुकेशनल सोसाइटी प्रकरण में अब मेहविश खान ने दस्तावेज़ों में फर्जी हस्ताक्षर कर लोन स्वीकृत कराने और उसी आधार पर प्रॉपर्टी की नीलामी किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई है।महविश खान के अनुसार वह अल रबह, जामिया उर्दू रोड, दोदपुर की सह मालिक है। 2006 की रजिस्टर्ड सेल डीड उनके नाम है। उनका कहना है कि 5 अगस्त 2020 के स्टाम्प पेपर पर उनके हस्ताक्षर दिखाए गए हैं, जबकि उस समय वह अलीगढ़ में मौजूद ही नहीं थीं। इसके अलावा, वर्ष 2019 में छपे सिग्नेचर कार्ड फॉर्म का उपयोग वर्ष 2021 में किया गया, जबकि उस दौरान न तो वह बैंक में उपस्थित थीं और न ही अलीगढ़ में मौज...