पटना, मार्च 24 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश से हाल ही में विभिन्न जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द प्रभावित जिलों में भौतिक सत्यापन कर फसल क्षति का आकलन करे और मुआवजा राशि डीबीटी के जरिए पीड़ितों को ट्रांसफर कीजाए। उन्होंने आंधी-बारिश से प्रभावित किसानों और खेती पर आश्रित भूमिहीन मजदूरों के कृषि ऋण की वसूली पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की। तेजस्वी यादव ने सोमवार को लिखे पत्र में सीएम नीतीश कुमार से कहा कि बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुं...