पाकुड़, मार्च 15 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर नया टोला में शनिवार देर शाम लोन की किस्त वसूली करने गए आर.बी.एल. कंपनी के तीन कर्मचारियों को कुछ महिलाओं ने अपने घर में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर तीनों कर्मचारियों को मुक्त कराया। यह घटना लोन की किस्त जमा करने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है। आर.बी.एल. कंपनी के ये कर्मचारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए गए ऋण की वसूली के लिए गांव-गांव जाते हैं। शनिवार देर शाम वे इशाकपुर नया टोला में महिला समूह के सदस्यों से किस्त की राशि जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान, मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने कर्मचारियों को बताया कि उनकी कंपनी के कुछ लोग पिछले कई महीनों से किस्त का पैसा लेकर जा चुके हैं। कर्मचारियों ने जवाब दिया कि उनकी किस्त की राशि कंपनी में...