बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए चयनित उद्यमियों के बीच लोन की राशि वितरण करने के लिए 6 फरवरी को मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जाएगा।जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज के द्वारा टारगेट को पूरा करने के लिए जिले के सभी बैंक अधिकारी और प्रबंधकों से आग्रह भी किया गया है। रोहित राज ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी तक टारगेट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि 6 फरवरी तक मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन किया जा सके। यहां बता दे की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत अभी तक जिले के 280 लाभुकों के बीच लोन की राशि प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्योग संवाद कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के निर्देश में बैठक का पूर्व में आ...