बरेली, मार्च 19 -- आंवला। थाना क्षेत्र के गांव भूरीपुर के एक व्यक्ति से मोबाइल लोन पर देने के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। लोन की किस्त के नाम पर जालसाजों ने पीड़ित के बैंक खाते से करीब एक लाख 86 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्र सेवाराम ने एक मोबाइल लोन पर लिया था। पहली किस्त के तौर पर 3,150 रुपये दिए गए। दूसरी किस्त बकाया होने पर फाइनेंस करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल वापस करने के बदले पैसों की मांग की, इसके बाद उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 55,000 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद जालसाजों ने 21,000 रुपये और फिर बजाज फाइनेंस के नाम पर 1,10,000 रुपये की बड़ी रकम काट ली। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी कटौती के बावजूद पेमेंट रिकॉर्ड में केवल 1,160 रुपये दिखाए जा रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है...