उन्नाव, जनवरी 9 -- सोनिक/बिछिया। जनपद में लोन नदी की निर्मलता टेनरी संचालकों की मनमानी से प्रभावित हो रही है। आलम यह है कि टेनरी संचालक चोर नाला से दूषित पानी नदी में बहा रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार शिकायतों के बावजूद संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोग संक्रामक बीमारियों की आशंका से डरे हुए हैं। जिले से होकर गंगा, सई, कल्याणी, तनई, मोराही व लोन नदी गुजरती हैं। इसमें लोन नदी जनपद के पवई गांव से होकर रायबरेली की सीमा तक बहती है। 146 किमी क्षेत्र में बहने वाली इस नदी में करीब 38 छोटे बड़े नाले गिरते हैं। इनमें 22 नाले नदी की दाईं तरफ व 16 नाले नदी की बाईं तरफ गिरते हैं। कई ऐसे नाले शामिल हैं, जिनमें टेनरी संचालक चोरी छिपे दूषित पानी बहा देते हैं। जिसके बाद नालों का पानी आगे जाकर नदी में मिल जाता है और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.