उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के रहने वाले युवक का रविवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर लोन नदी के किनारे लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक दौरा पड़ने से लोन नदी के गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, चर्चाएं हैं कि युवक ने पुल से कूद जान दी है। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एण्ड हैमरेज से मौत होने की पुष्टि हुई है। भैरमपुर गांव के रहने वाले 42 वर्षीय बच्चन लाल पुत्र स्व. मनोहर खेती करता था। भतीजे रामचंद्र ने बताया कि शनिवार रात को घर से बिना बताए निकले, लेकिन घर नहीं लौटे। रात में परिजनों से तलाश भी की, मगर पता नहीं चल सका। रविवार सुबह घर से करीब 1 किलोमीटर आगे लोन नदी के किनारे उसका ...