अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र के एक व्यक्ति से लोन देने के नाम पर शातिर ने 3.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामू भांजा निवासी विशाल अग्रवाल के अनुसार 10 जून को उनके पास एक नंबर से कॉल आया। उसने बताया कि तुम्हारा 10 लाख का लोन स्वीकृत हो गया है। अगले दिन व्हॉट्सएप पर बात हुईं। फिर उसने लोन की रकम डालने के नाम पर 11 जून को ही तीन हजार रुपये, 61 हजार 230 रुपये व 51 हजार 300 ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। 12 जून को फिर से 50 हजार, व एक लाख 43 हजार 250 रुपये डलवाए। यह भी पढ़ें- डॉक्टर का अपॉइंटमेंट तो कहीं पोर्न का डर, साइबर ठगों ने ऐसे उड़ाए लाखों रुपये इस तरह कुल तीन लाख 58 हजार 780 रुपये की साइबर ठगी हो गई। साइबर क्राइम थाने की इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच ...