लोन देने के नाम पर युवक से 5.43 लाख की ठगी
बुलंदशहर, जून 2 -- सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम महेबा जागीर में रहने वाले एक युवक को लोन दिलाने का झांसा देकर 5,43,599 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में गांव महेबा जागीर निवासी मनीष सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते 27 मार्च से 8 अप्रैल के बीच उनके मोबाइल पर विभिन्न नंबरों से कॉल आई। फोन करने वालों ने खुद को 'वोल्मो फाइनचेज' कंपनी का प्रतिनिधि बताया और उन्हें आकर्षक शर्तों पर लोन देने का ऑफर दिया। मनीष को झांसे में लेने के बाद जालसाजों ने फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और अन्य टैक्स के नाम पर अलग-अलग कारण बताकर कुल 5,43,599 रुपये जमा करवा लिए। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने यह बड़ी धनराशि यूपीआई के जरिए आरोपियों द्वारा बताए गए दो अलग-अलग बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.