नवादा, जुलाई 4 -- वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में लोन देने के नाम पर ठगी करते तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए अपराधियों में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के वारिसलीगंज स्थित जवाहर पार्क मोहल्ला निवासी स्व. बुधन सिंह का 23 वर्षीय बेटा अंकित कुमार, चैनपुरा गांव निवासी रामचरित्र सिंह का 25 वर्षीय बेटा सत्यवीर कुमार और उसी गांव के स्व. सूरज सिंह का 28 वर्षीय बेटा सन्नी कुमार शामिल हैं। इन अपराधियों से छह एंड्रायड मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आलोक में चैनपुरा गांव में छापेमारी की गई। इसी क्रम में तीन ...